आ पटाखे मुझे जला! रॉकेट में आग लगाकर भागा लड़का, फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रुकेगी।

दिवाली के समय इंटरनेट पर दिवाली से जुड़े काफी मजेदार वीडियोस देखने को मिलते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया जो काफी फनी लग रहा है।वीडियो में दो लड़के एक रॉकेट को फोड़ने के लिए उसमें आग लगा कर फेंक देते हैं। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ जाता है और रॉकेट उनमें से एक लड़के के पीछे पहुंच गया।

दो लड़कों ने मिलकर जलाया रॉकेट

Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवाली के समय दो लड़के पटाखे चला रहे हैं इसी बीच एक लड़का हाथ में रॉकेट पकड़े देखा जा सकता है और दूसरा लड़का उस रॉकेट में माचिस की मदद से आग लगाता है और उसे फेंक देता है।

रॉकेट घुसा लड़के में

जैसे ही एक लड़का रॉकेट को फेकता है वह रॉकेट पलट कर उसी लड़के के पीछे पहुंच जाता है और लड़के के कुर्ते में दो–दो छेद जाते हैं। गनीमत इस बात की रही कि रॉकेट वही का वही रुक गया और लड़के को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इसे फर्जी स्टंट बता रहे हैं। और कुछ लोगों का कहना है कि अगर जरा सी भी लापरवाही होती और लड़के वहां से नहीं भागते तो घायल हो सकते थे ।वहीं कुछ ने लिखा कि इस तरह के स्टंट घर में ना आजमाएं। इस वीडियो पर लोग अपनी –अपनी प्रतिक्रियाए देते नजर आ रहे हैं….

Back To Top
error: Please do hard work...