लोगों को स्ट्रौबरी ,वैनिला और चॉकलेट आइसक्रीम को खाते तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपने किसी को लहसुन के छिलके का आइसक्रीम खाते देखा है?
खाने के शौकीन लोग अपने मुंह के स्वाद के लिए हजारों रुपए खर्चा कर देते हैं और कुछ लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भी अपना पसंदीदा फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसा ट्रेंड चल रहा है कि लोग अजीबोगरीब चीजों का कॉन्बिनेशन बनाकर खाने लायक चीजें तैयार कर लेते हैं फिर उसका टेस्ट बेकार ही क्यों ना हो।
अब जैसे हम अभी बनी आइसक्रीम की बात करें तो लहसुन के छिलके से बनी आइसक्रीम लोगों को काफी हैरान कर रही है स्ट्राबेरी , वैनिला और चॉकलेट फ्लेवर तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन इस नई आइसक्रीम का टेस्ट कैसा होगा?
लहसुन की आइसक्रीम देख दहल गए लोग
एक शख्स ने लहसुन की कली का एक पूरा गुच्छा लेकर कप में डालकर इसके बाद उसने पानी डालते नजर आ रहा है । कुछ सेकंड बाद वह अपने हाथ में एक पॉप्सिकल के साथ दिखाई देता है। शख्स की तैयार इस अजीबोगरीब आइसक्रीम को देखकर हक्के बक्के रह गए
इस वीडियो को मेघा नाम की एक न्यूट्रीशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस पर कमेंट किया पूरी तरह से भ्रमित दिख रही महिला ने कहा, “लोग लहसुन की चटनी बनाते हैं कुछ लोग इसे सब्जी बनाते लेकिन लहसुन के आइसक्रीम कौन बनाता है?“
लहसुन की इस विचित्र आइसक्रीम को देखकर लोग वास्तव में सोच में पड़ गए कुछ लोगों ने इसका समर्थन भी किया और लहसुन के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बात की।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram