सोशल मीडिया पर शादी के काफी वीडियोस देखने को मिलते है। लेकिन अभी वायरल यह वीडियो में दुल्हन की बहन और दूल्हे के भाई के बीच जो आंख मिचौली स्टेज पर खेली जा रही है। उसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। किसी एक शादी में और कई नए रिश्ते भी जुड़ जाते है। शादी में आए मेहमान भी अपने लड़के या लड़की के लिए ही शादी में रिश्ते पसंद कर लेते है।
लेकिन अभी यह मामला कुछ अलग ही देखा जा रहा है। जब सारे मेहमानों की नजर दूल्हा-दुल्हन की वरमाला पर थी। वहीं दुल्हन की बहन दूल्हे के भाई अपने ही रिश्ते की खिचड़ी पकाने में लगे हुए है।
वीडियो में जब शादी की रस्म, वरमाला के दौरान सभी रिश्तेदार दूल्हा – दुल्हन को देखने में लगे हुए है। तब दूल्हे का भाई और दुल्हन की बहन का ध्यान कहीं और ही था। वे दोनों दूल्हा-दुल्हन और शादी में आए सारे मेहमानों को भूलकर नैन लड़ाने में ही मशगूल थे। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को लगातार देख रहे थे, जबकि सारे लोगों का ध्यान दूल्हा-दुल्हन और उनकी वरमाला पर था। लेकिन एक व्यक्ति ने उनकी चोरी पकड़ ली और चुपके से उनका ये वीडियो बना लिया।
View this post on Instagram
दोनों इतने पर ही नहीं रूके वरमाला के दौरान जहां सब दूल्हा – दुल्हन में व्यस्त थे। यह दोनों एक दूसरे से नैना लड़ाते – लड़ाते सब कुछ छोड़कर एक-दूसरे पर फूल डालने लगे। इस दौरान वे एक-दूसरे को इशारे भी करते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगो को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को @princess_rupa_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। साथ में कैप्शन में लिखा है, ‘ये क्या हो रहा है पीछे’.