आज हम आपको एक हैरान कर देने वाला मामला बताने जा रहे हैं, क्या आपने कभी ऐसा सुना है की बिना संबंध बनाये कोई महिला कैसे प्रेग्नेंट हो सकती है। यह मामला यूके के हेम्पशायर में रहने वाली एक महिला का है उसने सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली प्रेग्नेंसी की कहानी शेयर की हैं जो बहुत ही चौकाने वाली हैं।
इस महिला का नाम निकोल है और यह 28 साल की हैं। उसने बताया की वह 8 साल पहले बिना संबंध बनाये ही प्रेग्नेंट हो गयी थी। जब निकोल 18 की उम्र में थी वह अपने एक बॉयफ्रेंड को डेट कर रही थी। एक दिन निकोल ऑफिस में काम कर रही थी और अचानक उसे चक्कर आने लगे और सीने में जलन होने लगी तो उसकी फ्रेंड ने उसे प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने को कहा।
आपको भी जान कर हैरानी होगी की निकोल का टेस्ट पॉजिटिव आया जबकि आज तक निकोल ने कभी अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध नहीं बनाये। निकोल ने कहा की हम कभी संबंध नहीं बना पाए क्योकि मुझे बहुत दर्द होता था। इस वजह से मेने डॉक्टर को भी दिखाया था, लेकिन डॉक्टर ने कहा की सब ठीक हैं।
जब उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया जब उसे पता चला की उसे वेजीनिसमस नामक एक बीमारी है। इस बीमारी में वजाइना की मासपेशियां इतनी सिकुड़ जाती है की शारीरिक संबंध बनाने में परेशानी होती है और प्रेग्नेंसी की खबर ने उसे हैरान कर दिया की ऐसा कैसे हो सकता हैं। निकोल ने बताया की जब उसे संबंध बनाने में दिकत होती तो उसका बॉयफ्रेंड दूसरे तरिके अपनाता था।
तब डॉक्टर्स ने बताया की संबंध नहीं बनाने पर भी अगर स्पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है, तो भी प्रेग्नेंसी के चांस होते हैं। और यही निकोल के साथ हुआ। निकोल की डिलीवरी में भी कोई दिक्कत नहीं आयी। निकोल ने एक बेटी को जन्म दिया था और उनका कहना था की वह मेरे लिए कोई चमत्कार से कम नहीं हैं।