
पड़ोसियों के साथ कई मामलो में झगड़ा होना आम बात है, लेकिन कई बार इस झगड़े की वजह अजीब बन जाती है, जिससे वह सभी लोगो को बड़ा अचरज में डाल देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही पडोसी की लड़ाई को बताने जा रहे है।
यह मामला मैक्सिको से आया है, जहा एक महिला ने अपनी पड़ोसन पर बड़ा अजीब आरोप लगाया है। उसका कहना है की उसकी पड़ोसन खुले में अपने अंडरगार्मेंट्स (Undergarments) सुखाती है और ऐसा करके वो उसके पति पर डोरे डाल रही है। इसके साथ ही उसने शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार करने की भी मांग कर डाली है।

उसने यह शिकायत पुलिस को भी की है, लेकिन पुलिस वालो को समझ नही आ रहा है की, इस मसले को कैसे सुलझाया जाए। वहां के अधिकारियों ने दोनों महिलाओं से बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने की अपील की है।
पुलिस द्वारा बताया गया की मैक्सिको के दक्षिणपूर्वी राज्य क्विंटाना रू निवासी 42 वर्षीय युवित्जा ने पुलिस से मांग की है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया जाए। वह खुले में उसके कपडे सुखा रही है, और अंडरगारमेंट्स डाल कर वह उसके पति को अपने जाल में फंसा रही है। उसका कहना है की अंडरगारमेंट्स दिखाकर वह उसके पति को आकर्षित करना चाहती है।
महिला ने इसकी शिकायत करते हुए पुलिस से भी कहा है की, उसकी पड़ोसन को जल्द से जल्द इस मामले में गिरफ्तार किया जाए। महिला का कहना है की पड़ोसी खासतौर पर उनके पति की छुट्टी वाले दिन ऐसा करती है।
पुलिस का कहना है की खुले में अंडरगारमेंट्स सुखाना कोई अपराध नहीं है। इसलिए वह चाहते है की दोनों महिलाओं को आपस में बैठकर विवाद सुलझाने की कोशिश करे। एक अधिकारी ने कहा, इस मामले में कोई अपराध नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस कोई शिकायत दर्ज नहीं कर सकती।