कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर महिला कॉन्स्टेबल का विडियो वाइरल हो रहा है। जिसमे आप देख सकते है की, महिला कॉन्स्टेबल एक बहुत ही छोटे बच्चे को चौराहे पर अपनी गोद में लेकर ड्यूटी को बहुत ही ईमानदारी से निभा रही है। लेकिन ऐसा करना उसे ही मुसीबत में डाल गया है। अब इस महिला कॉन्स्टेबल पर विभागीय जांच होने जा रही है।
इस विडियो में प्रियंका नाम की महिला कॉन्स्टेबल अपने बच्चे को लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 15, 16, 23, 34 से लगने वाले चोराहे पर ड्यूटी कर रही थी। तब एक राहगीर ने इनको इस तरह ड्यूटी करते देखा तो इनका वीडियो बना लिया, उस समय इनके पास अपना बच्चा भी गोद में था।
लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा ही वायरल होने लगा है। लोगों ने प्रियंका को अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी निभाते देख लोगों ने इनकी खूब तारीफ की है और इस विडियो को काफी शेयर भी किया गया। लेकिन इसके बाद प्रियंका के सामने दिक्कतें खड़ी हो गयी है।
अब इन्हें विभाग की तरफ से की जा रही कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इनके खिलाफ जो कार्यवाही की जा रही है उससे पता चला है कि प्रियंका को सेक्टर 15, 16, 23 और 34 के circle पर सुबह 8 बजे ड्यूटी के लिए पहुंचना था। लेकिन वह 11 बजे पहुंची।
प्रियंका को उनके अधिकारियों ने कहा कि अगर वह अवकाश लेना चाहे तो ले सकती है। लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया और बच्चे को लेकर ड्यूटी पर लेकर पहुंच गई। इस विडियो में देखा जा सकता है की, वह कह रही है कि इन्होंने जो बच्चा गोद में ले रखा है यह उन्हीं का है यह बच्चा बहुत ही छोटा है जो मां के बगैर नहीं रह सकता।
View this post on Instagram
और जब यह रोता है, तो घर का कोई व्यक्ति या उनके पति उस बच्चे को वहां पर ले कर आ जाते हैं। जहां पर प्रियंका ड्यूटी कर रही होती है, उस दिन इसलिए वह उनके पास था।
इस मामले में अभी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से किसी तरह की टिप्पणी नही की गई है। इस मामले में जांच के बाद ही स्थिति सामने आएगी।