Wooden House : एक अच्छा सा घर सभी लोगों का सपना होता है, कि उनका एक अच्छा सा बड़ा घर हो, घर में बड़े कमरे हो, बाथरूम और एक किचन हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की एक छोटा सा घर भी कई लोगो को रहने के लिए पर्याप्त होता है। एक ऐसा घर जो छोटा हो लेकिन शानदार डिजाइन और बेहतरीन कलाकारी से बनाया गया हो। उसे आप रहना पसंद पसंद करेंगे, हम आपको बताएँगे सिर्फ 290 वर्ग फीट में बना लकड़ी का घर।
एंड मोर में एक खबर छपी जिसके अनुसार, ‘द लिटिल लॉग हाउस कंपनी’ ने ऐसा घर बनाया है जो आकार में बहुत छोटा है, पर लोग इस घर को बेहद पसंद कर रहे है। घर के छेत्रफल की बात करे तो 290 वर्ग फुट बना है। इस लकड़ी के घर के अंदर वे सभी सुविधाएं उपलब्ध है, जो की एक बड़े घर में होती है। यह घर बाहर से आपको दिखने में छोटा सा लगे लेकिन घर के अंदर लिविंग रूम, किचन, बेडरूम जैसी और भी सुविधाएं उपलब्ध है।
ठंड के दिनों में गर्म रहता है

लकड़ी के बनाये गए इस घर को इस प्रकार डिजाइन कर सजाया है जो की इस घर को खास बनाता है यह घर बहुत ही आरामदायक है। यह ठंड के दिनों में गर्म रहता है। आप ऐसी छोटी सी में रहना पसंद करेंगे जिसमे मौजूद सोफे पर एक कंबल में ठण्ड के दिनों में बैठना चाहेंग। इन तस्वीरों को देखने पर आपको लगता है की यह घर कितना सूंदर है। आप इस लकड़ी के घर को उतना ही पसंद करेंगे जितना की आप बड़े घरो को करते है।
विंटर हॉलिडे के जैसा अहसास
घर में बनाये गए कमरे लगभग पूरी तरह से लकड़ी बनाये गए है। यह पहाड़ो के बीच आपको आपको विंटर हॉलिडे के जैसा अहसास दिलाएगा। बस आप बर्फ में एक दिन इस घर का आनंद ले। या अगर आपको कही बाहर जाने का मन नही करता तो आप अंदर ही रहें। लकड़ी का घर छोटा हो सकता है, लेकिन आपको मनोरंजन के लिए सभी सुविधाएं मिलेगी।
लकड़ी की सीडी
घर में लकड़ी की सीडी की हर स्टेप्स को अलग अलग तरीको से बनाया गया है जो की एकदम देसी स्टाइल और लुक देता है। आप एक बार सोच कर देखिये की आप बहुत ही सुन्दर लिविंग रूम के अंदर बरसात के दिन बिता रहे है। और उस सोफे पर कंबल ओढे गर्म चाय के आनंद के साथ समय बिताना चाहेंगे। अब तो आपको भी ऐसा लग रहा होगा की यह लकड़ी है कमरा आराम करने के लिए एकदम सही जगह है।
सुन्दर डाइनिंग टेबल
यह लकड़ी का घर छोटा जरूर है। लेकिन इस बहुत ही सुन्दर डाइनिंग टेबल पर खाना बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। चाहे आप अपने परिवार के साथ आए या अपने दोस्तों के साथ, और डिनर पार्टी कर खूब एन्जॉय करे। इस घर में खाना पकाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, अगर आपके पास अच्छा सा कुकिंग का सेट उपलब्ध है और घर में पकवान बनाने के नुस्खे है, तो आप इस छोटे से किचन में ही बहुत कुछ अच्छा बना सकते है।