आज हम आपको ऐसे मछली के बारे में बताने जा रही है जिसकी कीमत सुनकर आप चौक जायेंगे। आपको बता दें की इस मछली का नाम एरोवाना मछलि है। यह मछलिया दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी, रूपुनुनी और ओयापॉक नदियों में पाई जाती हैं। इस मछली की कीमत करोड़ो रूपए है। जानिए इसके पीछे का कारण। यह मछली गुयना में ताजे पानी में पाई जाने वाली मछलिया है, यह अधिकतर मछिलया दलदलों में पाई जाती है। इन मछलीयो को पानी की सतह पर तैरना पसंद होता है।
तरक्की की राह मछली
एरोवाना मीठे पानी की मछली है, यह खारे पानी में नहीं टिक पाति है। इनकी सहनशीलता काम होती है, इस मछली को पालना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग इसे पालना पसंद करते है। फेंग शुई के अनुसार से एरोवाना मछली को घर में रखने से हमारी तरक्की होती है। इसे घर में रखने से संपत्ति बढ़ती है और धन की वृद्धि शुरू हो जाती है।
अपने अण्डे को 50 दिन मुँह में रखती है
रिपोर्ट के अनुसार एरोवाना नर मछली अंडो को मुँह में करीबन 50 दिन तक रख सकती है, और यह अपना मुँह तभी खोलती है, जब मछली के बच्चे बड़े हो जाते है।
2 करोड़ रुपए की मछली
इस मछली में बल बहुत होता है, यह साहसी भी होती है, आपको बता दें की यह मछली 20 साल तक जीवित रह सकती हैं। इसकी लम्बाई की बात करें तो 120 सेंटीमीटर तक बढ़ी हो जाति है। और वजन में लगभग 5 किलो तक हो सकती है। इस मछली की कीमत करोड़ो रूपये है यह सामान्यत 1 करोड़ में बिकती है और इसकी ब्लैक मार्किट में कीमत करीबन 2 करोड़ रूपये है।
मांसाहारी मछली
एरोवाना एक मांसाहारी प्रजाति की मछली हैं, और यह जगल में होने के कारण जलीय कीड़ों और छोटी मछलियों को अपना आहार बनाती है। इसका आहार झींगे, मछली का मांस, टैडपोल केंचुए, छोटी मछलियां, और भी कई दूसरी चीजे खाती है एरोवाना मछली मांसाहारी भोजन ज्यादा पसंद करती है।
ऊँची उछलती है ये मछलियां
एरोवाना मछली जम्प करने में माहिर होती हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें की यह पानी से करीबन 5 फीट ऊपर कूद सकते है। यदि आप इसको एक्वेरियम टैंक में रख रहे है, तो इसकी सिचुएशन को समझना बहुत जरूरी है।