हमने अभी तक देखा होगा की 100-200 रूपए किलो की सब्जी मिलती है बाजार में जिसे लाने में भी हम लोग सोचते है। लेकिन आज हम आपको इतनी महंगी सब्जी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। जी हाँ, आज हम आपको १ लाख रूपए किलो बिकने वाली सब्जी के बारे में बताएंगे। जी हाँ, 1 लाख रूपए किलो। आप भाव सुन कर की आश्चर्य में पड़ गए होंगे। लेकिन यह इतनी ही महंगी सब्जी है। लेकिन आपने इसका भाव सुना होगा तो आपके दिमाग में सबसे पहले यही सवाल आया होगा की ऐसी क्या खूबी है इस सब्जी में जो 1 लाख रूपए किलो बिकती हैं। तो चलिए जानते है इसकी खूबी के बारे में।
क्या है इस सब्जी का नाम।
आपको बता दे की 1 लाख रूपए किलो बिकने वाली सब्जी का नाम हॉप शूट्स हैं। इस सब्जी का जिक्र इंडिया में हो रहा हैं लेकिन इसके नाम से लग रहा है की यह सब्जी इंडियन नहीं बल्कि विदेशी हैं। पिछले कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था की बिहार के एक युवा ने अपने खेत में उगाई 1 लाख रूपए किलो वाली सब्जी लेकिन जब इस बात की जानकारी उस युवक से लेने टीम पहुंची तो उसने बताया की मैंने ऐसी कोई सब्जी अपने खेत में नहीं उगाई हैं। ये सिर्फ एक अफवाह हैं।
हालांकि भारत में ये खबर अफवाह हो सकती है लेकिन यह सब्जी विदेशो में पाई जाती है जिसका नाम हॉप शूट्स हैं। और इसकी कीमत भी 1 लाख रूपए किलो हैं।