पहले लोगो का कहना होता था पैसा क्या है, हाथ का मेल है। लेकिन आज के जमाने में इस पैसे को कमाना आसान बात नहीं है, इंसान किस तरिके से पैसे कमाता है वह सिर्फ वही जानता है। कितनी बार तो लोगो को इतनी मेहनत करने के बाद भी पैसा नसीब नहीं होता है। आज के जमाने में एक इंसान की जितनी कमाई नहीं होती उससे ज्यादा तो खर्चे होते है। पैसा आने की देर नहीं होती और खर्चे पहले आ जाते है।
इसका कारण यह हो सकता है की माँ लक्ष्मी आपके घर में निवास नहीं करती या फिर माँ लक्ष्मी आपसे रूठी हुई है। इस बात का जिक्र विद्वान आचार्य चाणक्य ने भी अपनी निति में किया है। आचार्य चाणक्य एक बहुत ही अच्छे शिक्षक और एक श्रेष्ठ विद्वान थे। आज भी कई लोग चाणक्य निति का सहारा लेते है। इस निति के अनुसार उन्होंने बताया है की घर में इन तीन चीजों का होना जरुरी है तभी माँ लक्ष्मी आपके घर में निवास करती है और आपके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती, तो आईये जानते है कौन सी तीन चीजे है वो।
अन्न का सम्मान – जिस घर में अन्न का सम्मान किया जाता है यानि अन्न की बर्बादी नहीं होती, ऐसे घर में माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है और माँ उन लोगो के घर का भंडार कभी खाली नहीं होने देती। कहते है अन्न ब्रम्हा का रूप होता है।
ज्ञानियों का सम्मान – जिस घर में ज्ञानियों यानि शिक्षा का सम्मान किया जाता है वहाँ भी माँ लक्ष्मी सदा विद्य्मान रहती है। ऐसे लोगो को कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोगो की संगत भी आपको कुछ सिखने का मार्ग दिखाती है, वही मुर्ख व्यक्ति की संगत में रहने से इंसान को हमेशा नुकसान की राह देखनी पड़ती है।
जीवनसाथी का सम्मान – जिस घर में पति और पत्नी के बीच प्रेम का माहौल होता है और दोनों एक दूर का सम्मान करते है, ऐसे घर में हमेशा माँ लक्ष्मी विराजती है। जिस घर में पति पत्नी आपस में झगड़ते है वहाँ माँ लक्ष्मी रूठ जाती है और ऐसे घर में दरिद्रता आने लगती है।