ऐसा कई बार आपने सुना होगा की कुछ मिल जाये तो वो हमारी किस्मत बदल सकती है। इनसे हमारा भाग्य उदय हो जाता है और हमारी सभी समस्या दूर हो जाती है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी ही चीजों के बारे में बात करने वाले है इन चीजों में से कोई भी मिल जाये तो हमारी किस्मत अचानक बदल सकती है। तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में।
नागमणि
किस्मत बदलने वाली पहली वस्तु है नागमणि। नागमणि के बारे में बताया जाता है, कि अगर नागमणि किसी को मिल जाये या जिसके पास होती है। उसकी किस्मत बदल जाती है। नागमणि में ऐसी अनेक प्रकार की शक्तियां समाहित होती है जो किस्मत को चमका सकती है । बताया जाता है की नागमणि के चमक के सामने महंगे से महंगे हीरे भी फीके पड़ जाते है। ग्रंथों के अनुसार मान्यता है की नागमणि के द्वारा किसी व्यक्ति की किस्मत और जिंदगी दोनों रातों-रात बदलने की ताकत रखती है।
स्वर्ण बूटी
किस्मत चमकाने वाली दूसरी वस्तु है, स्वर्ण बूटी। कहा जाता है की सोने के निर्माण में स्वर्ण बूटी का बहुत बड़ा योगदान होता है। आपको बता दें की स्वर्ण बूटी एक प्रकार की औषधि है। स्वर्ण बूटी एक ऐसी ओषधि है, जिसे अगर कोई व्यक्ति इसे ग्रहण कर लेता है तो वह उस व्यक्ति को जवान बना कर ताकत ला सकती है। बताया जाता है की इस औषधि के ग्रहण करने से व्यक्ति के बल में वृद्धि होती है और व्यक्ति 500 साल तक बिना किसी बीमारी के जीवित रह सकता है।
अक्षय पात्र
तीसरा वस्तु है अक्षय पात्र। अक्षय पात्र के बारे में मान्यता है की यह बहुत ही चमत्कारी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता देते है की अक्षय पात्र प्राचीन समय में ऋषि-मुनियों के पास ही रहता था। जब महाभारत हुई उसके पांडवो के वनवास के समय में द्रोपति अक्षय पात्र से पांडवों को भोजन करवाती थी। अक्षय का शाब्दिक अर्थ “ना नाश हो” होता है। बताया गया है अक्षय पात्र भोजन कभी भी ख़त्म नहीं होता था।
जीवनी बूटी
चौथा संजीवनी बूटी इसका वर्णन ग्रंथो में भी है। ग्रंथो के अनुसार कि हिमालय में एक इस प्रकार की बूटी पाई जाती है, जिसके प्रभाव से मरे व्यक्ति भी जीवित हो सकता है। शुक्राचार्य के द्वारा देवासुर संग्राम के दौरान असुरों को जीवित करने के लिए संजीवनी बूटी का प्रयोग किया था।